उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 104 नए मरीज मिले हैं। वहीं सिकंदरा निवासी एक 58 वर्षीय एक संक्रमित महिला की मौत हो गई।
बताया गया कि महिला स्तन कैंसर से पीड़ित थी। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 120 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5229 पहुंच गया है और अब तक 4153 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 956 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 173825 लोगों के सैंपलों की कोरोना जांच हो चुकी है।
कमला नगर की निजी चिकित्सक और सीएमओ कार्यालय व जिला अस्पताल का एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। दीवानी सिविल कोर्ट के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार को कुल 104 नए मरीज मिले हैं।
विजय नगर कॉलोनी, वजीरपुरा, पथौली, शमसाबाद, त्रिरुपतिधाम, आगरा कैंट, गोपालपुरा, आवास विकास कॉलोनी, नार्थ ईदगाह, डिफेंस एस्टेट, दयालबाग, श्यामो, सिंघी गली, बरौली अहीर, सरेंधी, राजपुर चुंगी, प्रवेश नगर, देवरी रोड, मधु नगर, शाहगंज, तोरा, कर्मयोगी एन्क्लेव, छीपीटोला, जैतपुर कला, एत्मादपुर, पावर हाउस कॉलोनी नुनिहाई, भाग्य नगर, ताजगंज, बेलनगंज, सेवला आदि में नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
1130 मरीज हुए ठीक, 591 अभी होम आइसोलेशन में
होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने के बाद 50 से 60 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें लक्षण नहीं हैं या फिर मामूली हैं। अभी तक 1721 मरीज होम आइसोलेशन में रहे, जिसमें से 1130 ठीक हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि होम आइसोलेशन में अभी 591 मरीज हैं, जिनकी रोजाना सेहत की जानकारी की जाती है।