फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: ताजनगरी में 41 नए मरीज और मिले, कुल आंकड़ा 8200 पार

Tue, 17 Nov 2020 07:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा। नए मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को 41 नए मरीज और मिले। इससे कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 8231 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि सोमवार को किसी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि 69 मरीज और ठीक होने से कुल 7479 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 527 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले में 3.09 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यहां मिले मरीज

नए मरीजों में कमला नगर, बल्केश्वर स्थित कॉन्वेंट स्कूल के संचालक और उनका परिवार भी शामिल हैं। ये लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने खुद के संपर्क में आए लोगों से भी एहतियात बरतने और जांच कराने की अपील की है। जयपुर हाउस और नौलक्खा सदर बाजार में में एक ही परिवार के दो-दो लोग संक्रमित हो गए हैं।

न्यू आगरा, मारुति इस्टेट, एत्मादपुर, जयपुर हाउस, सिकंदरा, ताजगंज, नाई की मंडी, बिल्लोचपुरा, धुमरी, हंसोर, जैतपुर बाह, शिव विहार कॉलोनी, कुबेरपुर, रकाबगंज, कोतवाली, स्वामी बाग, बल्केश्वर,सेवला जाट और रोहता में भी कोरोना वायरस के नए मरीज मिले हैं। बाह में नौ और एसएन कॉलेज में भर्ती 13 साल के दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

लापरवाही के कारण युवाओं में बढ़ा खतरा

कोरोना वायरस से बचाव को लापरवाही बरतने वाले युवाओं में संक्रमण डेढ़ गुना बढ़ा है। 35 साल से कम उम्र के रोजाना 20- 30 मरीज मिल रहे हैं। दस दिन में 235 मरीज मिले हैं। 16 नंवबर तक कोरोना वायरस के 909 संक्रमित मरीज मिले हैं। 

शुरुआती सप्ताह में 18 से 35 साल की उम्र के रोजाना 15 से 20 मरीज मिल रहे थे, लेकिन बीते 10 दिन पहले की बात करें तो इनकी दर डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सर्विलांस टीम ने कांटेक्ट हिस्ट्री जानी तो इसमें युवाओं ने दोस्तों के साथ झुंड में रहना, पार्टी करना और बाजार में बिना मास्क के खरीदारी और घूमने की वजह बताई। 

सर्विलांस टीम के डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि ऐसे युवा भी रहे, जो मास्क लगाना और कोरोना के वजूद को भी नकारते थे, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपनी गलती का एहसास भी हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें