फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना: संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत दो मरीजों की मौत, 14 नए मामले मिले

Tue, 14 Jul 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मथुरा जिले में कोरोना वायरस जानलेवा साबित हो रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला समेत दो मरीजों की मौत हो गई। जिले में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। शाम को 14 और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 530 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


घड़ी हयातपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सात जुलाई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। होली गली निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 


नए मरीजों में वृंदावन के गांव जौनाई से 58 वर्षीय व्यक्ति, बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 39 वर्षीय महिला कर्मचारी, ईस्ट प्रताप नगर महोली रोड के 50 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे रोड राया निवावी 19 वर्षीय युवती, मगोर्रा का 27 वर्षीय युवक, शहर का 27 वर्षीय युवक, राधापुरम निवासी 60 वर्षीय महिला और राया से 22 वर्षीय युवती शामिल हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। उधर, जमुना धाम कॉलोनी की 24 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं। कृष्णा नगर निवासी 57 वर्षीय महिला के साथ ही गांधी नगर से 47 वर्षीय व्यक्ति व अन्य भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन

दंपती संक्रमित मिलने पर हड़कंप

टैंटीगांव क्षेत्र के गांव कराहरी में पति-पत्नी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। परिजनों को क्वारंटीन किया है। गांव कराहरी निवासी पति-पत्नी कुछ दिन पूर्व बहन के यहां बल्लभगढ़ गए थे। वहां से लौटकर गांव पहुंचे तो उन्होंने जांच कराई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

सीएचसी मांट प्रभारी विकास जैन ने बताया है कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। प्रधान प्रतिनिधि पिंकू सिंह ने उक्त मोहल्ले के 500 मीटर एरिया को बल्ली आदि लगवाकर सील कर दिया है। एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार व सीओ मांट ने कराहरी पहुंच कर रास्तों का मुआयना किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें