आगरा के श्री पारस हॉस्पिटल से संपर्क में आए एटा निवासी चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चाचा-भतीजा हॉस्पिटल के कंपाउंडर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। दोनों उसके ही रिश्तेदार हैं। हालांकि कंपाउंडर की रिपोर्ट निगेटिव है। वो संक्रमण का वाहक बन गया।
एटा के तीन युवक श्री पारस हॉस्पिटल में काम करते हैं। इसमें से कंपाउंडर कोरोना की जांच के डर से पिछले दिनों जलेसर स्थित अपने गांव गणेशपुर भाग आया था। सूचना पर पुलिस ने युवक को बृहस्पतिवार को सीएस अस्पताल भर्ती करा दिया।
उसके संपर्क में आए परिजन भी यहीं क्वारंटीन में रख गए कंपाउंडर की जांच रिपोर्ट पहले आ गई जो निगेटिव निकली। उसके भाई और भतीजे की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।