फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फिरोजाबाद में कोरोना के तीन मरीज और मिले, अब संक्रमितों की संख्या हुई 40

Sat, 18 Apr 2020 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार शाम को मिली जांच रिपोर्ट में तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दो संक्रमित नए क्षेत्र के हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 40 हो गई है। 
विज्ञापन


14 अप्रैल को जिन लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक आगरा के पारस हॉस्टिपल से जुडा केस है। यह नया केस शिकोहाबाद की बघेल कालोनी में सामने आया है। 

यहां निवासी एक महिला का पारस हॉस्पिटल में इलाज चला था। महिला तो संक्रमित नहीं मिली है लेकिन उसके पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के इलाज के दौरान बेटा पारस हॉस्पिटल में रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए संक्रमितों में एक युवती

दूसरा कोरोना मरीज नगला मिर्जा क्षेत्र की युवती है। यह दोनों मरीज नए क्षेत्रों से मिले हैं। तीसरा केस करीमगंज क्षेत्र से ही जुड़ा है। इस क्षेत्र का युवक जो कन्नौज जमात से लौटा था वो पॉजिटिवि पाया गया था। 

युवक के परिवार से जुड़ी महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।  सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि शनिवार शाम को तीन नए केस पॉजिटिव मिले हैं।  जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है।
 
दो नए क्षेत्रों से मिले मामलों से बढ़ी चिंता 

अब तक कोरोना संक्रमण के मामले हॉटस्पॉट इलाकों से मिल रहे थे। शनिवार को दो नए क्षेत्रों से मिले मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शिकोहाबाद की बघेल कालोनी और नगला मिर्जा क्षेत्र से नए केस सामने आए हैं। 

खास बात यह है कि शुक्रवार को जो मीडियाकर्मी संक्रमित मिला है वो भी नए क्षेत्र से जुड़ा है। लेकिन प्रशासन का मानना है कि मीडियाकर्मी हॉटस्पॉट क्षेत्र में संपर्क से संक्रमित हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें