फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: हौसले से दी कोरोना को मात, कारोबारी की बेटी स्वस्थ होकर घर लौटी

Sat, 18 Apr 2020 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पताल से घर जाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ऑटो मोबाइल कारोबारी की बेटी ने भी कोरोना वायरस को मात दे दी है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को देर रात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनको एहतियातन 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


खंदारी क्षेत्र निवासी ऑटो मोबाइल कारोबारी की 27 साल की बेटी सैजल अग्रवाल लंदन से लौटी थीं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 27 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।  

इनको मल्टी विटामिन और पौष्टिक भोजन दिया गया था। शुक्रवार को उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं। इनको 14 दिन क्वारंटीन में रहने को कहा है।
विज्ञापन

हौसला बनाए रखें, घर से बाहर न निकलें

सैजल के ताऊ रमेश अग्रवाल ने कहा कि भतीजी के हौसले ने कोरोना वायरस को मात दी। लोगों से यही अपील है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को समझें और घरों से बाहर न निकलें। ऐसा करेंगे तो सही मायने में अपनी और औरों की रक्षा कर सकेंगे। 

कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई भी आसान हो जाएगी। सैजल के पिता ने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज में चिकित्सक और प्रशासन को पूरा सहयोग रहा। सभी लोग अपने घरों पर रहें और सुरक्षित रहें। 
विज्ञापन

सात दिन में पांच मरीज हुए ठीक

बीते सात दिन में कोरोना वायरस के सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसमें 11 अप्रैल को वाटर वर्क्स निवासी चिकित्सक के बेटे सुयश गुप्ता, 12 अप्रैल को कॉलेज संचालक के बेटे कुणाल त्यागी, 16 अप्रैल को जीवनी मंडी के सोनू कुशवाहा और घटिया के दीपक अग्रवाल डिस्चार्ज हो गए हैं। 

इस तरह से अभी तक 13 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इनमें से खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी, उसके कारखाने के मैनेजर और उसकी पत्नी का इलाज दिल्ली में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें