फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन सहित परिजनों और स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच

Sat, 21 Mar 2020 06:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर से संपर्क के आने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने पूरे संसद को खतरे में डाल दिया। सदन में शामिल होने वाले सांसदों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद व उनका परिवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से शुक्रवार रात को लौटे फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह सिरसागंज स्थित उनके आवास पर पहुंची। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में सांसद, उनकी पुत्रवधू, निजी स्टाफ और गनर के सैंपल लिए गए। इसके बाद सभी को घर जाने के साथ ही रिपोर्ट आने तक जनता से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।  

जिला अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में सांसद, उनकी पुत्रवधू, निजी स्टाफ और गनर के सैंपल लिए गए। इसके बाद सभी को घर जाने के साथ ही रिपोर्ट आने तक जनता से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शुक्रवार को रात घर लौटे

फिरोजाबाद के सांसद डॉ.चंद्रसेन जादौन दिल्ली से शुक्रवार को रात घर लौटे थे। कोरोना की सर्तकता के चलते सांसद के साथ उनके परिजनों और स्टाफ की जांच करने स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को उनके सिरसागंज स्थित आवास पर पहुंची। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.एसके दीक्षित के निर्देश पर टीम ने सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, पुत्रवधू डॉ. कल्पना जादौन, पौत्र, पौत्री, पीए शीलू कुमार, गनर विशाल तथा मनोज को जांच के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल में बनें आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया। 

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच कर सैंपल लिए। इन्हें लखनऊ भेज दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि सांसद एवं उनके परिजनों की कोरोना की सर्तकता के कारण एहतियात के तौर जांच की गई है। सावधानी के उद्देश्य से जांच की गई है। नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें