फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कासगंज के लिए राहत की खबर, तीनों मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 19 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज जिले के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी फिर से इनकी जांच होगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यह तीनों तब तक आइसोलेट रहेंगे। इन तीनों के अलावा जिले के अन्य 38 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। 
विज्ञापन


कासगंज के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान, सोरों के गांव गोयती व पटियाली के गांव नगला अब्दाल के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन तीनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लगभग 100 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए। 

कोरोना मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके संपर्क में 38 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी जिले को पूरी तरह कोरोना संक्रमण मुक्त नहीं माना जा सकता। क्योंकि तीनों संक्रमितों की जांच अभी दो बार और होनी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अभी दो जांच और होनी है

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों कोरोना मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यदि बाकी दो जांच की रिपोर्ट भी निगेटिव मिलती है तभी इन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन (एकातंवास) में रखा जाएगा। 

सैंपलिंग की प्रक्रिया जारी 

सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर संदिग्धों की सैपलिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। हर दिन 30 से 40 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। भेजे जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट भी प्राथमिकता से मंगाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें