फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में मिला कोरोना संदिग्ध यात्री, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मथुरा जंक्शन पर उतारा

Sun, 22 Mar 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई से दिल्ली जा रही अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में शनिवार की शाम कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर पीड़ित यात्री को उतारने के लिए आरपीएफ के जवान चढ़े तो उसने उतरने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इससे असमंजस की स्थिति हो गई। तत्काल सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। किसी तरह यात्री को ट्रेन से उतार कर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाया गया। 

मुंबई से दिल्ली जा रही अगस्त क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम आगरा को सूचना दी कि ट्रेन में कोरोना का संदिग्ध मरीज यात्रा कर रहा है। यात्री खांसी से परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ने उतरने से किया मना

शाम 7:00 बजे ट्रेन के मथुरा पहुंचते ही जांच के लिए टीटीई स्टाफ व आरपीएफ ने यात्री को उताने की कोशिश की लेकिन उसने उतरने से मना कर दिया। स्टाफ भी यात्री के पास जाने से कतरा रहा था। 

बाद में सूचना देकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। किसी तरह टीम ने यात्री को ट्रेन से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आए। 

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करके उसकी जांच की जा रही है। यहां ट्रेन का स्टॉपेज पांच मिनट है, लेकिन एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर सीवी प्रसाद ने बताया कि यात्री को जिला अस्पताल भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें