फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी पर्यटकों समेत 65 लोगों में नहीं मिला कोरोनावायरस, नमूनों की जांच से मिली राहत

Thu, 12 Mar 2020 11:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जापानी पर्यटकों समेत 65 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि नहीं हुई है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली है। बुधवार को 12 और लोगों के नमूने लेकर जांच कराने के लिए लखनऊ भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को 59 और मंगलवार को जापान के तीन पर्यटकों समेत छह नमूने लिए थे। यह पर्यटक फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरने आए थे। संचालक की सूचना पर रैपिड रिस्पांस टीम गई और इनको लेकर जिला अस्पताल लाई।

यहां पर इनके भी नमूने जांच के लिए भेज दिए थे। बुधवार को इन सभी 65 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोनावायरस की आशंका पर 15 लोग बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद 12 लोगों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन


सैंपल कलेक्शन के नोडल प्रभारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि दो दिन में 65 लोगों के नमूने लिए थे, इनमें तीन जापानी पर्यटक भी थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है, 12 और लोगों की जांच कराई जा रही है। इनके नमूने केजीएमयू लखनऊ भेज दिए हैं।

दक्षिण कोरिया के अधिकारी की बुकिंग रद्द
एटा शहर के आगरा रोड स्थित ग्रांड स्पाइस होटल में दक्षिण कोरियाई कंपनी दूसान के दो अधिकारियों ने 15 मार्च के लिए बुकिंग कराई थी। होटल प्रबंधन को जब यह पता चला कि उक्त अधिकारी चीन से यहां आ रहे हैं तो उनकी बुकिंग निरस्त कर इसी सूचना संबंधित कंपनी अथॉरिटी को दे दी गई।

बताते चलें कि मलावन में बन रहे जवाहर तापीय परियोजना को दक्षिण कोरिया की दूसान कंपनी के सहयोग से बनाया जा रहा है। ऐसे में यहां कई कोरियाई अधिकारी पहले से ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

तीन कॉलोनियों में 1500 लोगों की बनाई रिपोर्ट
कोरोनावायरस के संभावित मरीजों की तलाश के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन कॉलोनियों में 1500 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनके सेहत और विदेश यात्रा की जानकारी करते हुए रिपोर्ट बनाई है। अभी तक स्वास्थ्य सर्वे में 1.77 लाख लोगों की स्क्रीनिंग हो गई है।

सोमवार को 11 टीमों के सदस्य नगला पदी, सिकंदरा और हरीपर्वत पूर्व के बचे हुए घरों पर पहुंचे। यहां पर लोगों से पूछा गया कि बुखार, जुकाम-खांसी तो नहीं है, अगर है तो कितने दिनों से। बीते 14 दिन में घर का कोई सदस्य विदेश यात्रा से तो नहीं लौटा है।

इस जानकारी कर रिपोर्ट बनाई गई। अभी तक 1.77 लाख लोगाें का स्वास्थ्य सर्वे कर रिपोर्ट बनाई जा चुकी है। स्वास्थ्य सर्वे के नोडल प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि 1500 लोगों की सेहत की रिपोर्ट बनाई। उनको कोरोनावायरस से बचाव और सावधानी के बारे में भी जागरूक किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें