फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: छह नए मरीज मिले, पर इसके साथ ही मिली राहत की खबर 

Sun, 01 May 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दिन 21 नए मामले  सामने आए थे, तो वहीं आज 6 नए मरीज मिले हैं, लेकिन राहत की बात ये है कि 11 मरीज ठीक भी हुए हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना केस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना का असर फिर से दिखाई देने लगा है। रोज आ रहे नए मामले स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते दिन दो महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 21 लोग संक्रमित मिले थे, जिसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक के पांच परिजन शामिल थे। वहीं आज कोरोना संक्रमण के  6 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 11 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

11 मरीज हुए ठीक 

ताजनगरी में शनिवार को 3314 लोगों की जांच में छह नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा 11 मरीज ठीक भी हुए हैं। इन्होंने सात दिन का होम आईसोलेशन पूरा किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें डिस्चार्ज घोषित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार को पांच पुरुष व एक महिला में संक्रमण मिला है।

ये मिले नए मामले 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लॉयर्स कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। ताजगंज में 28 साल की महिला, रकाबगंज में 47 पुरुष, जीवनी मंडी में 69 साल के पुरुष, विभव नगर में 61 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं। 

 नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों को किया जाएगा ट्रेस

सीएमओ ने बताया कि रविवार को आरआरटी नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करेगी। उनकी जांच के लिए सैंपल भरे जाएंगे। जिले में अब तक कुल 36283 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 35742 ठीक हो चुके हैं जबकि 465 की मौत हो चुकी है। ब्यूरो  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें