फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के लिए राहत की खबर, कोरोना पीड़ित महिला की रिपोर्ट निगेटिव, जल्द हो सकती है छुट्टी

Mon, 30 Mar 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शुक्रवार को भेजे गए सभी 50 नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव, शनिवार को 70 और जांच को भेजे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर शुक्रवार को भेजे गए 50 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आगरा कैंट क्षेत्र की कोरोना वायरस की मरीज भी पूरी तरह से ठीक है, इसकी रिपोर्ट भी निगेटिव है। 
विज्ञापन


चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जल्द इसकी छुट्टी कर दी जाएगी। शनिवार को 70 लोगों के नमूने लेकर जांच को किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेजे गए हैं। इनमें से 16 को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें से आगरा कैंट क्षेत्र की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है, इसके अलावा जिला अस्पताल में शुक्रवार को लिए गए 50 नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। 
विज्ञापन
Trending Videos

जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala
इनमें से भर्ती 36 लोगों को आइसोलेशल वार्ड से छुट्टी देकर होम क्वारंटीन (घर में एकांतवास) में रहने को कहा है। शनिवार को जिन 70 लोगों से नमूने लिए गए उनमें से 16 को आइसोलेन वार्ड में रखा गया है। 

यह है स्थिति
680 नमूने लिए गए हैं अभी तक 
600 नमूने जांच में मिले निगेटिव
70 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है
10 लोगों में कोरोपा वायरस का संक्रमण मिला
07 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे
03 मरीज अभी हैं भर्ती

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि बड़ी राहत की बात है कोरोना वायरस की मरीज समेत 51 की रिपोर्ट निगेटिव है। लोग घरों पर रहेंगे, उतना ही जल्द इस वायरस से छुटकारा मिलेगा।
 

डीएम के आदेश का दिखा असर

अभी तक मिले कोरोना वायरस के 10 मरीजों में आठ विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें से जूता कारोबारी के संपर्क में आने से उसके मैनेजर और उससे उसकी पत्नी को हुआ था। 

इस पर जिलाधिकारी ने 12 मार्च से विदेश यात्रा कर लौटे लोगों को जांच कराने के लिए कहा था। ऐसा न करने पर एफआईआर कराने का आदेश दिया था। इस पर विदेश यात्रा से लौटे 50 लोग शनिवार को जांच कराने के लिए पहुंचे।

खंदारी क्षेत्र में मरीज के अपार्टमेंट को कराया सैनिटाइज

खंदारी क्षेत्र में ऑटोमोबाइल कारोबारी की 27 साल की बेटी में कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने के बाद उनके पूरे अपार्टमेंट को सैनिटाइज किया गया है। लोगों के घर, प्रवेश द्वार, वाहनों को भी क्लीनिकल वॉश किया गया है।
विज्ञापन

दो मरीजों की हालत स्थिर

एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन मरीज भर्ती हैं। इनमें हाल ही में मिले दो मरीजों की हालत स्थिर है। इनमें वाटर वर्क्स क्षेत्र का चिकित्सक दंपती का 21 साल का बेटा और ऑटोमोबाइल कारोबारी की 27 साल की बेटी है। चिकित्सकों ने दिन में तीन से पांच बार इनके शरीर के तापमान की भी जांच की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें