फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में कोरोना संदिग्ध आठ बांग्लादेशी होने की सूचना से रेलवे में मचा हड़कंप

Sun, 22 Mar 2020 09:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यात्रियों से जानकारी करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शनिवार शाम को सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस में कोरोना वायरस के संदिग्ध आठ बांग्लादेशी होने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रेन के फिरोजाबाद के टूंडला स्टेशन पहुंचते ही रेलवे की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की। संदिग्धों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए। 
विज्ञापन


सियालदाह से चलकर अजमेर जा रही सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस शनिवार छह बजे करीब इटावा से निकली तभी ट्रेन के एस-8 कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों ने रेल अधिकारियों को सूचना दी कि इस कोच में आठ बांग्लादेशी यात्री कोरोना संदिग्ध हैं। 

इन यात्रियों को जुकाम और खांसी है। कोरोना संदिग्ध बांग्लादेशी होने की सूचना से रेलवे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तत्काल रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्टेशन पहुंचने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुकाम-खांसी से पीड़ित थे

शाम सात बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंची तभी कोच में पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताए गए सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की। जांच में किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण दिखायी नहीं दिए। ऐसे में यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए जाने दिया। सभी यात्री मजदूर बताए गए हैं। वे हावड़ा से आगरा जा रहे थे। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में मदन, रमेश, कालू आदि निवासी दौसा राजस्थान के रहने वाले मजदूर हैं। टूंडला में सभी यात्रियों को डॉ अविनाश कुमार द्वारा चेक किया गया है। किसी भी यात्री में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। 

शिवगंगा एक्सप्रेस का यात्री अस्पताल में भर्ती

उधर, शुक्रवार मध्यरात्रि दिल्ली से वाराणसी जा रही सुपरफास्ट ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस में कोरोना संदिग्ध यात्री मिला। सूचना मिलने पर ट्रेन को रोका जाता इससे पूर्व ही ट्रेन टूंडला से निकल चुकी थी। ऐसे में ट्रेन को इटावा स्टेशन पर रोककर संदिग्ध यात्री को वहां के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें