फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए मामलों में आया उछाल, डीवीवीएनएल निदेशक की पत्नी सहित 19 संक्रमित

Fri, 08 Jan 2021 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल आया। 24 घंटे में 19 नए संक्रमित मरीज मिले। नए मरीजों में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के निदेशक की पत्नी भी शामिल हैं। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10339 पर पहुंच गया है। इनमें 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


डीवीवीएनएल के निदेशक की पत्नी और एक अन्य परिजन सहित कुल 19 नए संक्रमित मिले हैं। शहर के शांति नगर, बाह के एक ही परिवार के तीन सदस्य, कमला नगर के रहने वाले बुजुर्ग के अलावा सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कमलानगर, दयालबाग, डिफेंस एस्टेट, ग्वालियर रोड और सिकंदरा में रहने वाले मरीजों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में गुरुवार तक 446599 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं। संक्रमण दर 2.32 फीसदी रह गई है। स्वस्थ होने की दर 97.07 फीसदी पर पहुंच गई है। कुल मरीजों में से अब तक 10036 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 170 की मौत हो गई है। 133 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे ड्राई रन के तत्काल बाद आ जाएगी वैक्सीन

कोरोना की वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन 11 जनवरी को सभी 68 केंद्रों पर और 1020 लोगों पर होगा। इसके तत्काल बाद वैक्सीन आ जाएगी। लोग वैक्सीन लगवाने से डरें नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह कहना है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविशील्ड और कोवाक्सिन में से कोई एक वैक्सीन आ सकती है। यह जरूरी नहीं है कि जो वैक्सीन आगरा में आए वही आसपास के जिलों में भी दी जाए। यह तय है कि जिस वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी, दूसरी डोज भी उसी की लगेगी। 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अभी तक जितने लोगों में कोरोना की वैक्सीन की टेस्टिंग की गई है, किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। कोरोना की वैक्सीन बहुत ही सुरक्षित है, इसे लगवाने में डरने की जरूरत नहीं है। पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे ड्राई रन में प्रत्येक केंद्र पर 15-15 लोगों को बुलाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें