ताजनगरी में 3 मार्च 2020 को पहली बार पांच मरीज कोरोना वायरस के मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है।
13594 लोगों की हुई स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग की 46 टीमों ने अछनेरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी के 3344 घरों के 13594 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और बुखार-खांसी के बारे में पूछा। इसमें छह संदिग्ध मिले। इनका जांच के लिए नमूना लिया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।