लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं में लगे योद्घाओं को भी कोरोना का संक्रमण घेर रहा है। गुरुवार को पुलिस विभाग का हेड कांस्टेबल और स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
इनके संपर्क में आए स्टाफ और परिजनों की जांच कराई गई है। दो और पॉजिटिव बढ़ने के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 170 पर पहुंच गई है। इधर, गुरुवार को 12 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए। इस प्रकार अब तक जिले में 60 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 107 हैं।
मेडिकल कॉलेज के एनआरसी (पोषण एवं पुनर्वास केंद्र) में कार्यरत एक स्टाफ नर्स गुरुवार को आई रिपोट में पॉजिटिव मिली। स्टाफ नर्स 24 अप्रैल तक ड्यूटी पर भी तैनात रही है। स्टाफ नर्स को कई दिनों से बुखार था। इस कारण उसने पांच मई को कोरोना की जांच कराई थी। स्टाफ नर्स की रिपोर्ट आने के बाद उसके पति का सैंपल लिया गया है।