फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में 16 नए कोरोना मरीज मिले, अब तक 1517 संक्रमित, 1254 हो चुके हैं ठीक

Tue, 21 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 169 संक्रमितों का चल रहा उपचार, 94 मरीजों की हो चुकी मौत 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को 16 नए मरीज मिले। इससे कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1517 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह है कि पांच दिन में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई, जिससे संक्रमित मृतकों की संख्या 94 ही है। स्वस्थ होने की दर 82.72 फीसदी हो गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सोमवार को 16 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1517 हो गई है। उन्होंने कहा कि नौ मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होकर घर जाने वाले लोगों की संख्या 1254 हो गई है। अभी 169 मरीजों का उपचार चल रहा है। रविवार रात तक 35410 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है।


194 कंटेनमेंट जोन हुए बंद 

ताजनगरी में मार्च से अब तक कुल कंटेनमेंट जोन 278 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 84 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। 194 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। एक्टिव जोन में लगातार नए मरीज निकल रहे हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दादा-दादी और पौत्री हुई संक्रमित

ताजनगरी में सोमवार को मिले 16 मरीजों में सात निजी अस्पताल के मरीज हैं। मानस नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित हुए हैं। इसमें नौ साल की बच्ची और उसके 66 साल के दादा और 65 साल की दादी हैं। कालिंदी विहार में 26 साल की महिला, खेरिया मोड़ निवासी 35 साल के युवक की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है। 

राममोहन विहार दयालबाग में 53 साल के पुरुष, न्यू गोपाल पुरा ग्वालियर रोड में 46 साल की महिला और आवास विकास कॉलोनी में 36 साल की महिला भी संक्रमित हुई है। रुई की मंडी में 55 साल के पुरुष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी के सात मरीज निजी अस्पतालों के हैं। 

घर पर नहीं मिला संक्रमित, तलाश जारी

बाह के गांव जरार में कोरोना संक्रमित युवक को उपचार के लिए आगरा भेजने को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार की रात घर पर पहुंची। पर, युवक घर पर नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि युवक की जानकारी हासिल की जा रही है। उधर, बाह के कोरोना पॉजिटिव मिले बुजुर्ग के परिजनों की डॉ. बीपी बिछौलिया के नेतृत्व में टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। 14 परिजनों को जांच के बाद होम क्वारंटीन किया। बस्ती को सील कर दिया गया है। 

फकेहाबाद में पूल सैंपलिंग, लिए 101 नमूने

ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को फतेहाबाद के मोहल्ला कानून गोयान में पूल सैंपलिंग की। इस दौरान 101 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज गए।  सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में लोग महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से आए हुए थे। इस पर टीम ने घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार के सदस्यों की सैंपलिंग की। कहा कि इस तरह की जांच अब लगातार चलती रहेगी। अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें