फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दो पुलिसकर्मी सहित छह नए कोरोना पॉजिटिव, 83 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 03 Jun 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा धीरे-धीरे 100 के करीब पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में दो पुलिसकर्मियों समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें मांट के दो भाई भी शामिल हैं। जनपद में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 83 हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के छह नए केस सामने आए हैं। इन नए केस में थाना सदर में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही भी शामिल हैं। इन्होंने 25 मई को एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सदर थाने के इंस्पेक्टर सहित 11 लोगों को क्वारंटीन किया था। 11 पुलिसकर्मियों में से युवक के संपर्क में आए दो पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दोनों को आईसोलेट किया है। अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों में मांट के दो प्रवासी मजदूर हैं। 20 और 25 वर्षीय दोनों युवक भाई हैं और पिछले दिनों ही मुंबई से गांव लौटे थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मांट के गांव जरारा निवासी 28 वर्षीय युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। यह युवक हाल में ही गुजरात से लौटा था। स्वास्थ्य की टीम ने मांट में डेरा डाल दिया है। गांव को सील कर पॉजिटिव लोगों को आईसोलेट किया है। परिवार के लोगों के भी सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। इधर, सुरीर का 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड 19 अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। 

गोकुल के युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
गोकुल निवासी एक युवक की दूसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक गोकुल के वृद्ध का बेटा है। वृद्ध की पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है। 

बैंक लूट के खुलासे पर सम्मानित हुए थे पुलिसकर्मी
कोरोना पॉजिटिव आए थाना सदर के दरोगा और सिपाही के संपर्क में क्षेत्र के सौ से अधिक लोग आए हैं। सदर के छोटा बाजार में भी उनका उठना-बैठना था। इधर, औरंगाबाद क्षेत्र में आर्यावर्त बैंक में हुई लूट की घटना के खुलासे के बाद 26 मई को जिन पुलिसकर्मियों का बैंक अधिकारियों ने सम्मानित किया था उनमें ये दोनों पुलिसकर्मी भी थे। इस समारोह में पुलिस के आला अधिकारी भी शामिल थे। 

जिले में पहली बार संक्रमित हुए पुलिसकर्मी
जनपद में यह पहला मामला है जब पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। थाना फरह के ओल में मिले तब्लीगी जमातियों को लाने ले जाने के बाद दो पुलिसकर्मियों की तबियत बिगड़ी थी। जांच के बाद इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद फरह के थाने को सैनिटाइज कराया था।

युवक के घर के आसपास का इलाका सील
सुरीर में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के चार लोगों को क्वारंटीन किया है। युवक के घर के आसपास का 250 मीटर का एरिया सील कर दिया है। युवक फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करता था।

सुरीर बिजऊ के 60 परिवारों को हॉटस्पॉट क्षेत्र के अंतर्गत सील कर दिया है। निरीक्षण करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 60 परिवारों के एक मोहल्ले को जाने वाली सभी चारों गलियों को बंद कर दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले युवक को आइसोलेशन भेज दिया है। सुरीर बिजऊ में सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधान व सचिव को नोटिस
खंड विकास अधिकारी नौहझील अमित कुमार ने बताया कि निगरानी समिति के नियमों का पालन न करने व लापरवाही बरतने पर सुरीर प्रधान मुरारी व सचिव शंकरपाल को नोटिस दिया है।

परिवार के 14 लोग क्वारंटीन
गांव आशागढ़ी में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के 14 लोगों को क्वारंटीन किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिवेदी, एसडीएम मांट सुरेश कुमार, तहसीलदार मांट राकेश सोनी, सीओ रविकांत पाराशर ने गांव की सीमाओं को सील कर दिया है। युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें