फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Mathura: संक्रमित महिला की मौत, नृत्य गोपालदास के संपर्क आए भाजपा नेता सहित 78 नए मरीज

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को वृंदावन निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 49 हो गई है। 78 नए केस के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1636 पर पहुंच गया है। श्रीराम जन्मभूमि न्यस तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के संपर्क में आए एक भाजपा नेता और महंत के आश्रम का एक संत भी कोरोना की चेपट में आ गए हैं। 

विज्ञापन


नए केस में कोसीकलां से 70 वर्षीय वृद्ध, जिंदल लिमिटेड के 42 वर्षीय व्यक्ति, बाजना चौकी का 35 वर्षीय सिपाही, सुरीर की 42 वर्षीय महिला, राधापुरम बिरला मंदिर से 55 वर्षीय, द्वारकापुरी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, 73 वर्षीय महिला, 83 वर्षीय  व्यक्ति, 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


भाजपा नेता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें केएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। भाजपा नेता महंत नृत्य गोपालदास महाराज के संपर्क में आए थे। महंत के संपर्क में आए सीताराम आश्रम निवासी 65 वर्षीय वृद्ध संत भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

मनसा पुरी में 61 वर्षीय वृद्ध, छाता के 50 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर में 19 वर्ष युवती, बाजना चौकी में 36 वर्ष व्यक्ति सिपाही, थाना कोसीकलां में 25 वर्षीय सिपाही, कृष्णा नगर में 66 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, सौंख रोड में 16 वर्षीय बालिका, जयसिंह पुरा में 30 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर वृंदावन में 53 वर्षीय व्यक्ति, श्याम सुंदर मंदिर में 37 वर्षीय व्यक्ति, खामिनी में 25 वर्षीय महिला, राजीव गांधी नगर में 33 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्ष की महिला, 53 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

चंदन वन में 51 वर्षीय महिला, बिर्जापुर में 33 वर्ष का व्यक्ति, कदम विहार में 45 वर्षीय महिला, आनंदपुरी में 22 वर्षीय युवक, गोपीनाथ बाग मं 63 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा में 21 वर्षीय युवती, नगला हरिया में 20 वर्षीय युवती, जोधपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, सिंडिकेट फरह में 30 वर्षीय कर्मचारी, आवास विकास आगरा निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, नगला लेखराज आगरा निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें