फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मिले 97 नए मरीज, एक मधुमेह रोगी की संक्रमण से मौत, 3933 हुई कुल संक्रमितों की संख्या

Sun, 13 Sep 2020 09:18 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मारुति एस्टेट की रहने वाली 48 वर्षीय मधुमेह रोगी महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई। इसी के साथ जिले में संक्रमित मृतकों की संख्या 113 हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं आगरा में आज 97 नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3933 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक रोगी को मधुमेह की पुरानी बीमारी थी। पॉजिटिव होने के बाद उनका हृदय रक्तचाप अनियंत्रित हो गया था। 

कोरोना संक्रमण के कारण फेफड़ों में निमोनिया बन गया था। शनिवार को उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना के 97 नए मरीज और मिले हैं। 
विज्ञापन


वहीं 3037 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 763 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 582 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। शनिवार तक 1,47,555 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें