फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Agra: अब एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हर मरीज की होगी कोरोना की जांच

Fri, 17 Apr 2020 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल के दो जूनियर डॉक्टर और वार्ड ब्याय कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती हर मरीज की कोरोना वायरस की जांच की जाएगी। इसके साथ ही सभी स्टाफ को मरीज की देखरेख और इलाज के वक्त विशेष सावधानी के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल, मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर और वार्ड ब्याय संक्रमित हो चुके हैं। यहां आइसोलेशन के अलावा बाल रोग विभाग सहित अन्य सामान्य वार्ड में भी कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

एसएन की वरिष्ठ चिकित्सक के पति कमला नगर में अस्पताल चलाते हैं। वहां भी एक मरीज मिल चुका है। शहर के निजी अस्पतालों में 40 से ज्यादा मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनसे भी एसएन में मरीज भेजे जाते हैं। 
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि  यहां जितने भी मरीज भर्ती हैं, उनका कोरोना (COVID-19) टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन

आईएमए ने कहा, रैपिड टेस्ट कराए जाएं

कोरोना वायरस की जांच के लिए संदिग्ध लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी जिला अस्पताल और एसएन में ही नमूने लिए जा रहे हैं। प्रशासन ने मामले बढ़ने पर सेवायोजन कार्यालय और ईएसआई अस्पताल में भी नमूने लेने के लिए चिह्नित किए थे। आईएमए की मांग है कि नमूने सेंटर बढ़ाए जाएं, जिससे ज्यादा लोगों की जांच हो सके। इसके लिए आईएमए ने रैपिड टेस्ट की भी मांग की है।

बीते दो सप्ताह से औसतन रोजाना दो सौ नमूने लिए जा रहे हैं। यह कार्य देर रात तक चलता रहता है। जिला अस्पताल के पास ही सेवायोजन कार्यालय और ईएसआई अस्पताल में भी नमूने लेने की व्यवस्था की है, इसमें ईएसआई अस्पताल में तो 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी है। 

ऐसे में यहां नमूने लेने की सुविधा होने से आसानी रहेगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि नमूने लेने की व्यवस्था बढ़ाने से लोगों को आसानी रहेगी। यदि शासन रैपिड टेस्ट की मंजूरी देता है तो इसमें आईएमए भी सहयोग करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें