फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत, मिलिट्री अस्पताल में चल रहा था इलाज

Mon, 04 May 2020 10:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में कोरोना पॉजिटिव एक और महिला की मौत हो गई। शनिवार की रात निजी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ा। संक्रमित एक महिला की पूर्व में मौत हो चुकी है। उधर, रविवार की सुबह हॉटस्पॉट इलाके से 48 वर्षीय चांदी कारोबारी कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 29 हो गई है। 
विज्ञापन


शहर के भरतपुरगेट निवासी 55 वर्षीय रुखसाना को 16 अप्रैल को मथुरा के मिलिट्री अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया गया था। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। 27 अप्रैल को तबियत बिगड़ने के बाद महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। शनिवार को हालत बिगड़ने के बाद महिला को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रात को उसकी मौत हो गई।

महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनके पति, दो बेटों के साथ परिवार के 12 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। रविवार की दोपहर केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे उनके परिवार के लोगों को कोविड-19 की सभी सावधानियां पूरी करने के बाद शव सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 29 कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस से यह मथुरा में दूसरी मौत है। इससे पहले बीते सोमवार को वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती आशा देवी की मौत हो चुकी है। अगले दिन आशा देवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उधर, शहर के हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दस, शनिवार को तीन केस पॉजिटिव मिलने के बाद रविवार की सुबह मंडी रामदास में 48 वर्षीय चांदी कारोबारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। चांदी कारोबारी के परिवार के पांच लोगों के क्वारंटीन किया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 29 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें