फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई गाइडलाइन: रिपोर्ट निगेटिव आने पर अब 12 दिन में घर जा सकेंगे कोरोना मरीज

Sat, 16 May 2020 12:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 
  • नई गाइडलाइन के तहत सात दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा
  • कोरोना मध्यम तीव्रता और गंभीर रोगियों के लिए पॉलिसी अलग है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें 12 दिन में ही घर भेज दिया जाएगा। अब तक क्वारंटीन पीरियड 14 दिन का था। नई गाइड लाइन के तहत कहा गया है कि मरीजों को ठीक होने पर सात दिन के होम आइसोलेशन की सलाह देकर भेजा जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि यह राहत उन लोगों के लिए हैं जिनमें लक्षण न दिखे हों या बहुत हलके लक्षण हों, जैसे हल्की खांसी, बुखार, गले में दर्द, गले में खराश आदि। मध्यम तीव्रता और गंभीर रोगियों के लिए पॉलिसी अलग है। 

मध्यम और गंभीर श्रेणी के मरीज

मध्यम श्रेणी में वे मरीज रखे गए हैं, जिनमें बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ या सांस तेज चलना, पसली चलना जैसे लक्षण हों। गंभीर श्रेणी में वे मरीज आएंगे, जिन्हें वेंटीलेटर की आवश्यकता है। कैंसर, एचआईवी रोगी भी इसी श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

गंभीर और मध्यम श्रेणी के मरीजों के तापमान और ऑक्सीजन सेचुरेशन की निरंतर निगरानी की जाएगी। ठीक होने के तीन दिन बाद या पहले सैंपल निगेटिव के 12 दिन बाद फिर से सैंपल लिया जाए। 

उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें सात दिन के होम आइसोलेशन की सलाह देकर भेजा जाएगा। उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराकर इसकी शर्तें बताई जाएंगी। 

घर भेजने के लिए ये भी शर्तें

1. यह देखा जाए कि रोगी में किसी प्रकार का कोरोना लक्षण न हो।
2. डिस्चार्ज करने से पहले तीन दिन तक बुखार न आया हो।
3. बिना किसी सपोर्ट के आसानी से सांस ले पा रहे हों।
4. क्वारंटीन या आइसोलेशन में रहने के दौरान पहने गए सभी कपड़े विसंक्रमित किए गए हों।
विज्ञापन

घर में रहने के दौरान

1. सात दिन के होम आइसोलेशन में कोरोना के लक्षण पुन: प्रकट होने पर तुरंत अस्पताल को सूचना देनी होगी।
2. कपड़े गर्म पानी में डिटर्जेंट से अच्छी तरह धुलवाकर ही पहनें।
3. घर में मोबाइल, जूते -चप्पल, घड़ी को भी विसंक्रमित किया जाए।
4. सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें