फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Corona Vaccination: ताजनगरी में 'कोरोना योद्धाओं' ने लगवाया टीका

Sat, 06 Feb 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो गया। कोरोना योद्धा उत्साहित दिखे। 1,933 लोगों ने टीका लगवाया। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, टीबी और दमा की परेशानी वाले कर्मचारी भी पहुंचे और टीका लगवाया। इनको दूसरी डोज पांच मार्च को लगेेगी। पांच फरवरी तक कुल 13,615 कर्मचारी टीका लगवा चुके हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को 32 बूथों पर टीके के लिए 3,574 लोगों को फोन पर संदेश भेजे गए। इसमें से 1,674 स्वास्थ्य कर्मी और 1,900 पुलिस, प्रशासन, पीएसी, नगर निगम समेत अन्य फ्रंटलाइन वर्कर शामिल थे। इनमें से 1103 फ्रंटलाइन वर्कर और 830 स्वास्थ्य कर्मचारी बूथ पर पहुंचे और टीका लगवाया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 1933 ने टीका लगवाया, 1641 लोग गैरहाजिर रहे। 

दूसरा सत्र 11 को, गैरहाजिर स्टाफ को 15 को लगेगा टीका
दूसरे चरण के दूसरे सत्र का टीकाकरण 11 फरवरी को होगा। पहले-दूसरे चरण के गैरहाजिर स्टाफ को 15 फरवरी को टीका लगेगा। पोर्टल पर फीडिंग में वंचित रहे एसएन कॉलेज के 800 कर्मचारी समेत अन्य की सूची भी बनाई जा रही है, जिसे शासन के निर्देश के बाद पोर्टल पर दर्ज कर टीकाकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल में लगवाया टीका
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने भी शुक्रवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाया है। निजी चिकित्सकों में डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. रणवीर त्यागी, डॉ. पंकज भाटिया, डॉ. गुंजन प्रकाश ने भी टीका लगवाया। 
अवसर न चूकें, टीका जरूर लगवाएं
पापा-मम्मी को बताया कि टीका लगना है तो उन्होंने कहा कि बेटी तुम्हें मौका मिला है, चुकना नहीं, वैक्सीन जरूर लगवा लेना।  -निशा कटियार, इंटर्न एसएन

परिजनों ने पूछा, हमारा नंबर कब आएगा

टीका लगवाने घर से आया तो सभी खुश थे। पत्नी और अन्य परिजन कहने लगे, हमारा नंबर कब आएगा, तुम भाग्यशाली हो।  -राजकुमार, कर्मचारी एसएन
विज्ञापन

यह सुरक्षा कवच, टीका जरूर लगवाएं
कोरोना वायरस के टीके के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जबकि यह वायरस से बचाव के लिए सुरक्षा कवच है। टीका जरूर लगवाएं। -डॉ. जमील अहमद, लेडी लॉयल

वायरस से बचाव का बेहतर रास्ता

दोनों डोज लगने के बाद वायरस से बचाव होगा। यह बेहतर रास्ता है। टीकाकरण से ही एक दिन पोलियो की तरह इसका भी खात्मा हो जाएगा। -डॉ. आनंद रावत, लेडी लॉयल

मुस्लिम भाई वैक्सीन जरूर लगवाएं

मुस्लिम भाइयों से अपील है कि यह देश में बनी कारगर वैक्सीन है। दुनियाभर के लोग हमारे देश से वैक्सीन ले रहे हैं, टीका जरूर लगवाएं।  -शहंशाह खान, कर्मचारी एसएन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें