फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना अस्पताल में कोरोना योद्धा के रूप में अपनी सेवा दे रहे दंत रोग विशेषज्ञ की लखनऊ जाते समय रास्ते में शाहजहांपुर कलान के नजदीक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपनी कार से जा रहे थे। उनकी बेटी लखनऊ में कोरोना संक्रमित हैं। उसकी हालत खराब हो रही थी। सूचना पर वह घर के लिए निकले और हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना का शिकार दंत रोग विशेषज्ञ डा. शिवकुमार हुए। वह पिछले वर्ष से ही जिला अस्पताल के कोरोना मरीजों के प्रबंधन आदि के कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे थे। जब से दूसरी लहर में महामारी बढ़ी तब से वह लगातार कोरोना अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं में जुटे थे। वह पिछले तीन माह से अपने घर नहीं गए थे। अभी कुछ दिन पूर्व उनके परिवार के लोग लखनऊ में कोरोना संक्रमित हो गए। वह टेलीफोन के माध्यम से परिवार के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श देते रहे, लेकिन घर नहीं गए।
मंगलवार को जब उन्हें बेटी की तबियत ज्यादा खराब होने की सूचना मिली तो वे जिला अस्पताल से ड्यूटी करने के बाद अवकाश लेकर लखनऊ घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में शाहजहांपुर कलान के नजदीक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों को जैसे ही मिली तो सभी शोक में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें