फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के बाद चिकित्सक दंपती का स्वागत

विज्ञापन
कोराना जंग जीतने के बाद प्रसन्न मुद्रा में कोसीकलां के चिकित्सक दंपती। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर लौटे चिकित्सक दंपती का घर आने पर नगर के लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 9 मई को चिकित्सक दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के आदेश पर केडी हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया था।
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती के स्टाफ के साथ संपर्क में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों की जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिकित्सक दंपती को डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सर्वे में संदिग्ध एवं चिकित्सक दंपती के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने के बाद शुक्रवार को 13 लोगों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें