कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
एटा में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के 17 मरीज आए। स्वास्थ्य टीम द्वारा सभी को होम आइसोलेट किया गया। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2583 हो गई है। जबकि स्वास्थ मरीजों का आंकड़ा 2485 है। मंगलवार को जिले में असरौली में दो किशोर के साथ अलीगंज के मोहल्ला काजी में एक अधेड़ के साथ प्रेम नगर में एक अधेड़, नारायन नगर में अधेड़, महिला अस्पताल में युवती कोरोना पॉजिटिव आई।
इसके अलावा कचहरी रोड पर युवक, वर्मा नगर में युवती, ठंडी सड़क पर बुजुर्ग सहित एक अन्य बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव आई। अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में सदर तहसील के गांव रामनगर में एक किशोर, जिठौली में एक अधेड़ व एक युवक, अवागढ़ ब्लाक में तीन अधेड़ कोरोना पॉजिटिव आए।
आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 82 कोरोना पॉजिटिव मिले, ठीक होने की दर भी घटी
जिले में मंगलवार को 17 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 16 को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। एक मरीज को आगरा रेफर किया गया है।
लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी
असरौली को बनाया गया कंटेटमेंट जोन
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया असरौली में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद वहां कंटेटमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कंटेटमेंट जोन के अंतर्गत 100 घर आ रहे थे। सभी व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई है।