कोरोना जांच टीम के साथ मारपीट करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आयोजित शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ युवकों ने अभद्रता कर दी। युवकों ने सैंपल लेने का सामान इधर-उधर फेंक दिया और लैब टेक्नीशियन की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए।
शासन द्वारा रोस्टर तैयार कर कोरोना की जांच कराई जा रही है। सोमवार को जिले के पूजा स्थलों पर जांच होनी थी। डॉ. विवेक जैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर आयोजित कैंप में पहुंची। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले के एक युवक से जांच कराने के लिए कहा। इस पर युवक ने इनकार कर दिया। इस पर टीम के सदस्यों ने उससे कैंप से जाने को कहा तो वह उखड़ गया और विरोध करने लगा।
इस पर युवक की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बहस हो गई। कुछ देर बाद वह मोहल्ले से अपने अन्य साथियों को बुला लाया। युवकों ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर दी।