फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः मैनपुरी का युवक और सेवानिवृत्त दरोगा कोरोना संक्रमित, 506 हुई संक्रमितों की संख्या

Sat, 27 Jun 2020 09:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • कोरोना जांच के लिए अब तक लिए गए सैंपल - 9401
  • अब तक प्राप्त रिपोर्ट - 9165 
  • कोराना मुक्त हुए लोगों की संख्या - 367 
  • कोराना संक्रमित लोगों की मौत - 22
विज्ञापन
थाना में पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शुक्रवार को दो नए केस मिले। इसमें एक केस मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र का मिला है। हादसा होने पर मरीज को फिरोजाबाद जनपद लाया गया। एक सेवानिवृत्त दरोगा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर जनपद में 506 हो गई है। कोरोना संक्रमित 22 लोगों की जनपद में मृत्यु हो गई है।

मैनपुरीः बालक सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, 216 हुई संक्रमितों की संख्या

सैलई स्थित आंबेडकर पार्क गली नंबर पांच में एक कोरोना मरीज पाया गया है। सेवानिवृत्त दरोगा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सेवानिवृत्त दरोगा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए परिवारिजनों ने कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में घायल हुए भोगांव के गांव प्रतापपुरा निवासी 40 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को घायल होने पर एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। यहां पर ऑपरेशन कराने से पूर्व चिकित्सक ने युवक की कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

13 लोगों की हुई आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी
13 लोग शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड से अपने घर वापस लौट गए। 13 लोगों की दूसरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसलिए उनको आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस के द्वारा इन्हें घर भेज दिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें