फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच ताजनगरी के लिए राहत की खबर, 18 की रिपोर्ट आई नेगेटिव, 10 और नमूने लिए

Tue, 24 Mar 2020 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दस दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला 
विज्ञापन
कोरोनावायरसः जांच के लिए बनाई चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों का सुखद नतीजा दिख रहा है। आगरा में बीते दस दिनों में कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं मिला है। रविवार को लिए गए 18 नमूनों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को दस और लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए छह लोगों को भी घर भेज दिया गया है। उनको 14 दिन तक होम आइसोलेशन में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार को भी कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना देने के लिए लोग पहुंचे। इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद 10 के नमूने लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि लोगों की सावधानी और बचाव के कारण ही स्थिति नियंत्रित है। सभी नमूने नेगेटिव हैं। 
विज्ञापन

एसएन में भी जनरल ओपीडी बंद, केवल इमरजेंसी में ही देखे जाएंगे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में भी अब जनरल ओपीडी बंद कर दी गई है। केवल गंभीर हालत के मरीज ही देखे जाएंगे। जुकाम, खांसी के मरीज अलग से देखे जाएंगे। ओपीडी का समय भी सुबह आठ से 11 बजे तक कर दिया है। 31 मार्च तक यह व्यवस्था रहेगी।   

कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन ने गैर जरूरी ओपीडी बंद करने का निर्देश दिया था। इस पर सोमवार से त्वचा रोग, दंत रोग, ईएनटी समेत अन्य जनरल ओपीडी में मरीज नहीं देेखे जाएंगे। कैंसर रोग विभाग, डायलिसिस, बाल रोग और स्त्री रोग विभाग में और मेडिसिन विभाग में जुकाम-खांसी और बुखार के मरीज देखे जाएंगे। इसके लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। 

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। कोरोना वायरस के चलते चार विभागों की ओपीडी चलेगी। दुर्घटना में घायल समेत अन्य गंभीर हाल के मरीजों का ही इलाज होगा। 
 
विज्ञापन

अहमदाबाद और मंगलौर से आए 8 लोगों की स्क्रीनिंग
बाह क्षेत्र के दो गांवों में अहमदाबाद और मंगलौर से आए 8 लोगों की सूचना पर स्क्रीनिंग के लिए उनके घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बाह के अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम ने 14 दिन तक अपने ही घर पर अपनों से दूर रहने की हिदायत दी।

कोई भी दिक्कत होने पर अस्पताल में सूचना देने के निर्देश दिए।  दूसरी तरफ जैतपुर के एक गांव और बाह के एक गांव में भी कोरोना को लेकर अफवाह उड़ी। स्वाथ्य विभाग ने अफवाह न उड़ाने और कोई भी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें