फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में बढ़ता कोरोना: मथुरा व वृंदावन में विदेशी भक्त समेत दो मिले कोरोना संक्रमित

Sun, 05 Dec 2021 10:39 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच ब्रज में विदेशी श्रद्धालु कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तीन विदेशी नागरिक संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी अपने देश चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने अब होटल, आश्रम और मंदिरों में रुकने पर कोरोना रिपोर्ट होना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: टेस्ट कराता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में बीते दो दिन के बाद फिर से कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। इनमें वृंदावन निवासी एक विदेशी भक्त के साथ मथुरा में सौंख रोड स्थित गांव में युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। वहीं उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। संक्रमितों के सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए लखनऊ भी भेजे गए हैं। 
विज्ञापन

जनपद में 2100 सैंपल जांच के लिए भेजे
जनपद में 2100 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वृंदावन के इस्कॉन मंदिर से लिए गए सैंपल की आई रिपोर्ट में मधुवन कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय विदेशी भक्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मथुरा के सौंख रोड स्थित नगरिया गांव में 22 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बताया गया है कि शनिवार को 2100 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इनमें 542 सैंपल वृंदावन के भी शामिल हैं। 

छह दिन के बाद भी नहीं मिल सकी रिपोर्ट
वृंदावन के शीतल छाया में विदेशी मेहमानों कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल जीनोम स्वीकेंस के लिए 30 नवंबर को लखनऊ लैब भेजे गए थे।  लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण 6 दिन बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। मालूम हो कि आश्रम में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनकी रिपोर्ट लखनऊ लैब में भेजी गई है, ताकि यह पता चल सके कि कोरोना ओमिक्रॉन लक्षण वाला है या नहीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
छह दिसंबर को लेकर कड़ी सुरक्षा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के आसपास रास्ते किए बंद, जानिए क्या है यातायात की व्यवस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें