फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच चरमराई एसएन में व्यवस्थाएं, संक्रमितों के लिए नहीं बचे पलंग

Tue, 08 Sep 2020 05:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 100 बेड के वार्ड में 97 मरीज भर्ती, दो दिन में तैयार होगा नया वार्ड
  • अभी बफर जोन में 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए महज तीन बेड ही खाली हैं। और संक्रमित मरीज आने पर इनके भर्ती के लिए परेशानी होगी। फिलहाल एसएन कॉलेज प्रशासन ने 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


एसएन के कोविड अस्पताल में 100 बेड के वार्ड में अभी 97 मरीज भर्ती हैं। 24 बेड के आइसोलेशन में भी एक भी बेड खाली नहीं है। बीते सप्ताह से जिस तेजी से संक्रमण बढ़ा है, उससे कॉलेज प्रशासन के लिए मुश्किल आ सकती है। 

नए वार्ड को ऑक्सीजन टैंक से जोड़ा जाएगा
एसएन कॉलेज में 100 बेड का एक और आइसोलेशन वार्ड बन चुका है, लेकिन इसमें ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं है। वार्ड को तरल ऑक्सीजन टैंक से जोड़ा जा रहा है। क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट की टीम भी बना दी है। प्राचार्य का कहना है कि दो दिन में इसमें मरीज भर्ती किए जाने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

80 बेड का आईसीयू बनाया जा रहा
एसएन में 80 बेड के आईसीयू बनाया जा रहा है। 14 बाईपेप मशीन खरीद ली गई हैं। 29 वेंटीलेटर हैं। अन्य मशीनें भी खरीदी जा चुकी हैं। पहले चरण में यहां 39 बेड रहेंगे। इसके बाद बेड बढ़ाए जाएंगे।

दो दिन में नए वार्ड में भर्ती होंगे मरीज
आइसोलेशन वार्ड में 97 मरीज भर्ती हैं, तीन बेड बचे हैं। इसके लिए बफर जोन के 20 बेड पर मरीज भर्ती किए जाएंगे। नए 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड को ऑक्सीजन टैंक से जोड़ा जा रहा है, दो दिन में यहां भी मरीज भर्ती किए जाएंगे। 80 बेड के आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। -डॉ. संजय काला, प्राचार्य एसएन कॉलेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें