फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe एक और मरीज ने दी कोरोना वायरस को मात, दो रिपोर्ट निगेटिव

Wed, 15 Apr 2020 01:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को 150 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक और मरीज ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसकी दो रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जल्द ही यह भी स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचेगा। इसके साथ ही मंगलवार को 150 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। इसमें से 45 नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। इन सभी को क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

 
एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जीवनी मंडी क्षेत्र के युवक के दो बार नमूने लेकर जांच को भेजे गए थे। यह दुबई से लौटा है। दोनों बार इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यहीं भर्ती वाटर वर्क्स क्षेत्र के चिकित्सक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, लेकिन दूसरा नमूना पॉजिटिव है।

लगातार दो बार नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही इनको डिस्चार्ज किया जाएगा। मंगलवार को जिला अस्पताल में नमूना देने के लिए लाए गए लोगों में सबसे ज्यादा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के हैं। यहां संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को सर्विलांस टीम लेकर आई। इसके अलावा एसएन और जिला अस्पताल के चिकित्सकों के भी नमूने लिए गए हैं। डीएम प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि मरीजों के नमूनों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन होने पर नोटिस चस्पा
फतेहपुर सीकरी के संक्रमित मरीज का इलाज करने वाले शहीद नगर के एक चिकित्सक को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। इनके कंपाउंडर को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

ऐसे में इनके घरों के बाहर डीएम और एसएसपी की ओर से नोटिस चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि यह होम क्वारंटीन हैं, इस घर से किसी के बाहर आने और अंदर जाने की सख्त मनाही है, ऐसा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।

मेदांता में भर्ती चिकित्सक ही हालत में सुधार
नामनेर स्थित एसआर अस्पताल के चिकित्सक की हालत में सुधार बताया गया है। मंगलवार को इनका वेंटिलेटर हटाया गया है। बेटे की हालत भी पहले से बेहतर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि इनकी हालत में सुधार है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें