फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए जांच में तेजी, विदेश से लौटे 50 और लोगों के नमूने लिए

Sat, 26 Dec 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
corona virus - फोटो : sociol media
विज्ञापन
यूनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटे 50 और लोगों के नमूनों की जांच एसएन मेडिकल कॉलेज में होगी। ये आगरा और आसपास के लोग हैं। नौ की जांच हो चुकी है। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। एक में बुखार के लक्षण होने के कारण दोबारा जांच होगी। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो यूके स्ट्रेन की जांच के लिए नमूने दिल्ली भेजे जाएंगे।   
विज्ञापन



ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने पर 23 नवंबर से अब तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाले यात्रियों के घर टीम पहुंची। आगरा में 68 लोगों ने ब्रिटेन की यात्रा की, जिसमें से बृहस्पतिवार को नौ लोगों की जांच की थी, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, शुक्रवार को बचे हुए 59 लोगों की जांच करने के लिए नमूने लैब आ गए हैं। इनकी जांच की जा रही है। एसएन कॉलेज की माइक्रोबायलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से ब्रिटेन की यात्रा करने वाले लोगों की अलग से जांच करनी है। इनमें से रिपोर्ट पॉजिटिव आने के लिए यूके स्ट्रेन की जांच दिल्ली की इंस्टीटयूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायलॉजी में होगी। 

ये भी पढ़ें-    आगरा में कोरोना के 19 नए मरीज मिले, 20 ठीक हुए

विज्ञापन

हाथरस, मैनपुरी, एटा और अलीगढ़ से भी आ रहे नमूने
वायरस में यूके स्ट्रेन के सामने आने पर एटा, अलीगढ़, मैनपुरी और हाथरस के ऐसे लोगों के नमूने एसएन कॉलेज भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा की है। 

विदेश मंत्रालय ने भेजी है 68 लोगों की सूची
23 नवंबर से अब तक ब्रिटेन की यात्रा करने वाले सभी लोगों की दोबारा से कोरोना वायरस की जांच की जा रही है। इसमें विदेश मंत्रालय से आगरा में 68 लोगों की सूची आई थी, इनके घरों पर टीम भेजी गई। यात्री और परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई है। यात्री का नमूना लिया गया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें