मोहल्ला छपट्टी से कोरोना संक्रमित को एंबुलेंस से ले जाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। छपट्टी निवासी झोलाछाप कोरोना संक्रमित निकला है। झोलाछाप के पास कई मरीज इलाज के लिए भी पहुंचे थे। बीते 10-12 दिन में जिसने भी वहां इलाज कराया हो, वह अपनी जांच करा ले। यह बातेें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं।
पॉजिटिव केस मिलने के बाद डीएम ने रविवार को पावर हाउस रोड़, छपट्टी, राधारमन रोड का भ्रमण किया। डीएम ने कहा कि पॉवर हाउस रोड़, छपट्टी में एक से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन क्षेत्रों में 500 मीटर क्षेत्र में कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के अलावा कोई भी नहीं जाएगा।
जो भी लोग पॉजिटिव मिले हैं, उनके परिजनों सहित अन्य लोगों की रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी। हॉटस्पॉट जोन में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति किसी न किसी माध्यम से होगी। नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। एसडीएम सदर रजनीकांत, चिकित्साधिकारी कुचेला पपेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सोनू बघेल मौजूद रहे।