फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक सहित तीमारदार पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
करहल में निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। कोरोना महामारी के दौरान मास्क का प्रयोग न करने पर एक चिकित्सक सहित तीमारदार पर आयुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार ने 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आयुक्त आगरा मंडल ने नगर पंचायत करहल के वार्ड नंबर-1 तपा की नगरिया का रविवार को भ्रमण किया। वार्ड के लोगों से सीधे संवाद किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से कहा कि साफ-सफाई, एंटी लार्वा के छिड़काव पर विशेष ध्यान दिया जाए। सप्ताह में कम से कम दो बार एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं।
इसके बाद करहल में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक का भ्रमण किया। यहां चिकित्सक और तीमारदार पर शासन की गाइडलाइन का पालन न करने और मास्क का प्रयोग न करने पर जुर्माना लगाया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय, एडीएम बी राम, उप निदेशक सांख्यिकी नवीन चतुर्वेदी, एसडीएम करहल रतन वर्मा, सीओ अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें