फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में चार नए पॉजिटिव केस मिले, 105 पहुंची संक्रमितों की संख्या

Wed, 10 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

कैंसर पीड़ित समेत दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कोरोना पॉजिटिव चार नए केस सामने आए हैं। इनमें 40 वर्षीय मांट निवासी प्रवासी, 28 वर्षीय मेडिकल कॉलेज का टेक्नीशियन, राया निवासी चिकित्सक का 42 वर्षीय पुत्र और शहर के कृष्णानगर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रवासी और टेक्नीशियन की जांच रिपोर्ट वेटरनेरी विश्वविद्यालय में हुई जांच के बाद आई है, जिन्हें जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शामिल किया गया है। इस तरह जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105 हो गई है। राया निवासी चिकित्सक के पुत्र और कृष्णानगर निवासी व्यक्ति की जांच जयपुर में हुई थी। इसलिए इनकी संख्या मथुरा जिले के मरीजों में शामिल नहीं की गई है। 

तीन तलाक बोलकर पति ने कर ली दूसरी शादी, विरोध पर दी तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन


राया निवासी चिकित्सक के पुत्र का जयपुर में महावीर जी अस्पताल में ब्लड कैंसर का उपचार चल रहा है। वह मथुरा सिविल लाइन में स्थित अपने मकान में रह रहा था। युवक 8 जून को जयपुर गया था। इधर, मथुरा की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की निजी लैब की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका इलाज भी जयपुर में चल रहा है।
 
विज्ञापन

राया और मथुरा में मिले दो नए केस 
जिले में कोरोना पॉजिटिव दो नए केस सामने आए हैं। जिसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में एक राया निवासी चिकित्सक का पुत्र तथा मथुरा का कृष्णानगर निवासी शामिल है। 
  
राया निवासी चिकित्सक के 42 वर्षीय पुत्र का जयपुर में महावीर जी अस्पताल में ब्लड कैंसर का उपचार चल रहा है। कैंसर पीड़ित युवक मथुरा सिविल लाइन में स्थित अपने मकान में रह रहा था। युवक 8 जून को जयपुर गया था। युवक एक सप्ताह पूर्व राया भी आया था।

राया के प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा के इंतजाम कराए जा रहे हैं। चिकित्सकों की टीम अब स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। युवक को जयपुर से लाने के बाद केडी अस्पताल में उपचार कराया जाएगा। इधर, मथुरा की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 59 वर्षीय व्यक्ति की निजी लैब की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि यह व्यक्ति बीमार है, जिसका जयपुर में इलाज चल रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें