तीन घंटे में आएगी कोरोना जांच रिपोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में बुधवार को तैय्यबपुर की एक और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे कोरोना अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। लगातार संक्रमितों के मिलने के कारण जिले में यह गांव हॉटस्पॉट बन गया है। पूरे गांव की जिला विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया है। अभी तक यहां पर सबसे ज्यादा नौ लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
तैय्यबपुर गांव में पिछले माह हरियाणा से दो युवक बाइक से आए थे। दोनों ही कोरोना संक्रमित थे। इन युवकों के परिवार में भी कोरोना का संक्रमण फैला और परिवार के 6 अन्य लोग संक्रमित पाए गए। पिछले दिनों एक ग्रामीण बारबर भी इसी गांव का संक्रमित पाया गया। यह सभी लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन गांव में संक्रमण बना हुआ है इसी गांव में अब एक महिला संक्रमित पाई गई है।
यह महिला गांव में ही रह रही थी। उसकी और कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि यह महिला आखिर कैसे कोरोना संक्रमित हुई।
सीएमओ दफ्तर के तीन कर्मचारी सहित 15 पॉजिटिव निकले, 158 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
महिला के परिवार के लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर भेजा है। पूरे गांव को सैनिटाइज करा कर सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर पांबदी लगा दी गई है। इस गांव के सभी परिवारों की रैंडम कोरोना जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
तैय्यबपुर गांव में लगातार कई केस मिलने के कारण अब सभी परिवारों की कोरोना जांच कराई जाएगी। रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। गांव को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। आवाजाही पर रोक लगाई गई है।- ललित कुमार, एसडीएम।