कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सैनिटाइज करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में एक एलआईसी कर्मचारी, सहावर में निजी पैथोलॉजी संचालक और गंजडुंडवारा में एक गर्भवती महिला संक्रमित पाए गए। एलआईसी कर्मचारी व लैब संचालक को कोरोना अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 80 पहुंच गई है। इसमें से 32 सक्रिय है।