फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus In Firozabad: कोरोना संक्रमण के सात मामले और मिले, अब 71 हुए मरीज

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मरीज मिले। इनमें 14 साल की एक लड़की भी शामिल है। नए मरीज वे लोग हैं, जो संक्रमितों के संपर्क में आए थे। इन सभी को जसराना में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। 
विज्ञापन


नए मरीजों में नगला उदी पहाड़पुर निवासी दूधिया की पत्नी और 17 वर्षीय पुत्री भी शामिल है। 19 अप्रैल को दूधिया की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी पत्नी और बेटी की जांच 21 अप्रैल को कराई थी। इनको यूनिटी हॉस्पिटल में रखा गया है। मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गांव में सख्ती बढ़ा दी गई है। 

दुर्गेश नगर निवासी एक ही परिवार के तीन लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता, पुत्री भी शामिल है। ये तीनों मरीज तब्लीगी जमातियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए युवक के परिवार के सदस्य हैं। युवक के परिवार में अभी तक पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुजुर्ग की पत्नी में भी कोरोना संक्रमण

उधर, चौकी गेट के निकट एक बुजुर्ग की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मोहल्ला नाला निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित निकला है। इन सभी मरीजों को जसराना स्वास्थ्य केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि सात लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। इनमें से तीन लोग ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। सक्रिय मामले 68 हैं। नए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। 

गांव पहाड़पुर नगला उदी में सख्ती बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि गाइडलाइन के मुताबिक छह कोरोना संक्रमित मरीजों पर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया जाता है। नगला उदी में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें एक दूधिया है। दूधिया किन-किन घरों में दूध की सप्लाई करता था, उनकी भी स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें