फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः एक संक्रमित की मौत से 43 हुई मृतक संख्या, आठ नए मरीजों संग 907 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 02 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एत्मादपुर में रिटायर्ड दरोगा मिला संक्रमित
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में सोमवार को कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मूर्ति कारीगर की मौत हो गई। आठ और मरीज मिल जाने से आंकड़ा 907 पर पहुंच गया। सात मरीज ठीक होकर घर भी गए। अब तक कुल 795 ठीक हो चुके हैं। 67 का उपचार चल रहा है। मूर्ति कारीगर लोहामंडी क्षेत्र निवासी थे और सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज में 29 को हो गई थी मौत, जांच में कोरोना की हुई पुष्टि 
कोरोना वायरस के संक्रमण से 65 साल के मूर्ति कारीगर लोहामंडी क्षेत्र का रहने वाला था। सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इसके नमूने लेकर जांच को भेज दिए थे। 29 मई को इनकी मौत हो गई, रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब परिजनों के भी नमूने लिए गए हैं। 

एटाः महिला सहित तीन और कोरोना संक्रमित मिले, कोविड अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

 

इसके अलावा पिनाहट निवासी 46 साल की महिला होम क्वारंटीन में थी, निमोनिया की शिकायत होने पर इनके नमूने लिए गए तो जांच पॉजिटिव आई। शास्त्रीपुरम के 57 साल के बुजुर्ग और 29 साल की महिला भी होम क्वारंटीन में थे, इनको भी निमोनिया की शिकायत होने पर जांच कराई गई, इसमें इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

शाहगंज निवासी 30 साल के युवक को निमोनिया होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर लिए गए नमूने की जांच में रिपोर्ट पाजीटिव आई है।

एसएन मेडिकल कॉलेज की ट्रायज ओपीडी में बुखार-खांसी का इलाज कराने आई 60 साल की वृद्धा की रिपोर्ट में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इमरजेंसी में भर्ती नाई की मंडी निवासी 37 साल के युवक की रिपोर्ट भी पाजीटिव आई है। इसको सांस लेने में परेशानी होने पर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया है। एसएन में ही भर्ती दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

एत्मादपुर में रिटायर्ड दरोगा मिला संक्रमित, हड़कंप
एत्मादपुर कस्बा के मोहल्ला कोठी निवासी रिटायर्ड दरोगा के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बा में यह पहला केस है। जिसकी सूचना लगते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। घर के 22 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजवीर सिंह ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला कोठी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर पीड़ित परिवार के घर जाकर वहां के 22 सदस्यों की जांच की और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। 

आसपास के अन्य 100 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है। सभी को विटामिन सी और डी की टेबलेट भी दी गई। टीम में डॉ. मनोज कुमार, अमितांशु नारायण, रवि कांत त्यागी, नूतन, ओमलता, राखी दिवाकर, पूनम शामिल रहीं। 
विज्ञापन

जिला कारागार के तीन संक्रमित बंदियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

जिला कारागार के तीन संक्रमित बंदियों की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। इन बंदियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोबारा सैंपल लिया था। बंदियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली अहीर में क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर दो बंदियों को जिला कारागार की विशेष बैरक में शिफ्ट कर दिया है। अब बंदी 14 दिन क्वारंटीन रहेंगे।

केंद्रीय कारागार में टीम ने 50 से अधिक बंदियों की स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम लागातार अस्थायी जेल, जिला कारागार और केंद्रीय कारागार में जाकर बंदियों की स्क्रीनिंग कर रही है। जेल परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।खासतौर पर बुजुर्ग बंदियों पर नजर रखी जा रही है। जिला कारागार के अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि जेल के सभी बंदियों पर टीम नजर रखे हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें