फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Agra: ताजनगरी में कोरोना के 24 मरीज और मिले, अब तक 196 संक्रमित

Sat, 18 Apr 2020 08:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अब तक 3610 सैंपल लिए जा चुके हैं
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंची चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में शुक्रवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कुल संख्या 196 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पारस हॉस्पिटल के साथ अब डॉ. मित्तल नर्सिंग होम के संपर्क के मरीज भी चुनौती बन गए हैं। अब तक 3610 सैंपल लिए जा चुके हैं। 281 पूल सैंपल लिए गए हैं। अब तक तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मरीजों के संपर्क में आए लोगों को लेकर पहुंची सर्विलांस टीम 

कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क में आए 200 लोगों के नमूने जिला अस्पताल में लिए गए। इनमें से पांच को भर्ती कर लिया है। बाकी को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हैं। 

एसएन के चिकित्सक और वार्ड बॉय में कोरोना वायरस के संक्रमित होने के बाद इनके संपर्क में आए चिकित्सक, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नमूने लिए गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा शहीद नगर, फतेहपुरी सीकरी से भी संदिग्धों को सर्विलांस टीम लेकर आई। इनमें से 45 नमूने एसएन मेडिकल कॉलेज और बाकी के नमूने किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ भेज दिए हैं। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि नमूने भेज दिए हैं, जांच रिपोर्ट शनिवार को आ जाएगी। 

पुलिस व्यवस्था कराने की मांग 
नमूने देने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है, ऐसे में कई लोग जल्दी नमूने लेने की जिद करते हैं। इससे कई बार  व्यवथाएं खराब होने लगती हैं। इस पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस लगाने के लिए मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें