फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों से गांव तक तेज हुआ कोरोना जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों/सिढ़पुरा। शहर के बाद कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण ने पैर पसार लिए हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच अभियान तेज कर दिया है। सिढ़पुरा और सोरों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच नमूने संकलित किए हैं।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. हरीश के नेतृत्व में सोमवार को सोरों के बदरिया में डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रभाकर शर्मा और चिकित्सीय स्टाफ की टीम पहुंची। यहां बढ़ते संक्रमण की संवेदनशीलता को देखते हुए 98 लोगों के जांच नमूने लिए गए। मोहल्ला मड़ई में संक्रमितों की संख्या काफी अधिक है।
सिढ़पुरा में सुदामा नगर धुमरी रोड पर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रैंडम सैंपलिंग कराई है। साथ ही संपर्क में आने वाले 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डॉ. अंजुस सिंह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि सुरक्षित रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें