फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा: सर्दी की दस्तक के साथ संक्रमण की बढ़ने लगी दर, छह दिन में मिले 343 मरीज

Sat, 07 Nov 2020 07:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एक नवंबर: 48
  • दो नवंबर: 48
  • तीन नवंबर: 49
  • चार नवंबर: 61
  • पांच नवंबर: 68
  • छह नवंबर: 79
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के दस्तक देते ही संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। नवंबर के छह दिन में कोरोना वायरस के 343 मरीज मिले हैं। इस महीने की पहली तारीख को 48 मरीज थे, छह नवंबर को 79 मरीज मिले। विशेषज्ञ त्योहार पर यह संख्या और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिवाली से पहले बाजारों में भीड़ और सर्दी बढ़ने पर कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने की आशंका जताई थी। नवंबर के छह दिनों में संक्रमण की दर डेढ़ गुनी बढ़ गई है। संक्रमित होने वालों में अधिकांश की उम्र 30 से 50 साल की है। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों की केस स्टडी से इनके बाजार में सावधानी नहीं बरतने से संक्रमित होने की आशंका है।

दुकानदार-कर्मचारियों की करा रहे हैं जांच
भीड़भाड़ और बाजार में खरीददारी करते वक्त बचाव के लिए लोग गंभीर नहीं है। मास्क नहीं लगा रहे, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। त्योहार पर लोगों की सक्रियता भी अधिक हो गई है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दुकानदार, शोरूम, मॉल, मिठाई की दुकान समेत अन्य संस्थानों के कर्मचारियों की जांच भी करा रहे हैं।  -डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण को हल्के में लेने लगे हैं लोग
आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी का कहना है कि कोरोना खत्म नहीं हुआ है, अनलॉक होने पर लोग ज्यादा लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार में अनावश्यक भीड़, झुंड में बात करना, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे, अभी दिवाली पर और संक्रमण बढ़ने की आशंका है। 

ये बरतें सावधानी:
- एक बार में बाजार से पांच से सात दिन की खरीदारी कर लें। 
- मास्क पहनकर जाएं, मास्क लगाकर बिक्री करने वाले से ही खरीदें।
- ग्रुप में खरीदारी करने से बचें, बच्चों को साथ लेकर न जाएं। 
- बुजुर्गों को भी भीड़भाड़ में और बाजार भेजने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें