कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी के दस्तक देते ही संक्रमण की दर बढ़ने लगी है। नवंबर के छह दिन में कोरोना वायरस के 343 मरीज मिले हैं। इस महीने की पहली तारीख को 48 मरीज थे, छह नवंबर को 79 मरीज मिले। विशेषज्ञ त्योहार पर यह संख्या और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं।
इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिवाली से पहले बाजारों में भीड़ और सर्दी बढ़ने पर कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने की आशंका जताई थी। नवंबर के छह दिनों में संक्रमण की दर डेढ़ गुनी बढ़ गई है। संक्रमित होने वालों में अधिकांश की उम्र 30 से 50 साल की है। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों की केस स्टडी से इनके बाजार में सावधानी नहीं बरतने से संक्रमित होने की आशंका है।
दुकानदार-कर्मचारियों की करा रहे हैं जांच
भीड़भाड़ और बाजार में खरीददारी करते वक्त बचाव के लिए लोग गंभीर नहीं है। मास्क नहीं लगा रहे, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। त्योहार पर लोगों की सक्रियता भी अधिक हो गई है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दुकानदार, शोरूम, मॉल, मिठाई की दुकान समेत अन्य संस्थानों के कर्मचारियों की जांच भी करा रहे हैं।
-डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ