फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद ही उपचार न करें’ कम्युनिटी रेडियो पर हुई चर्चा

Tue, 29 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

लक्षण दिखने पर जांच कराएं
विज्ञापन
कम्युनिटी रेडियो पर हुई चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4-आगरा की आवाज के कार्यक्रम ‘सामाजिक सरोकार’ के तहत रविवार को ‘कोरोना संक्रमण से शरीर के विभिन्न अंगों पर पड़ने वाले प्रभाव व बचाव के उपाय’ पर परिचर्चा की गई। इसमें एनएस मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद इलाज में नहीं जुटना चाहिए। चिकित्सक से परामर्श लें या फिर अस्पताल में जाकर दिखाना चाहिए।
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रभात गुप्ता ने कहा कि कई लोग बाजार में उपलब्ध किट से जांच करके घर में क्वारंटीन हो जाते हैं। सावधानी नहीं बरतते। कई बार ऐसा होता है कि उनका आक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, लेकिन सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है। बाद में स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचते हैं।


मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमित होने पर कमजोरी बहुत होती है। परिचर्चा का संचालन सामुदायिक रेडियो की प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव पूजा सक्सेना ने किया।
विज्ञापन



लक्षण दिखने पर जांच कराएं: डॉ. अखिल
एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉ. अखिल प्रताप का कहना है कि कोरोना के लक्षणों में मरीज को बुखार आना, जुकाम व निमोनिया है। जुकाम में सूंघने और स्वाद की शक्ति गड़बड़ हो जाती है। इसको नजरअंदाज नहीं करें और जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें