फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: निजी हॉस्पिटल से 20 को मिला संक्रमण... देहात तक पहुंचा मर्ज

Mon, 13 Apr 2020 03:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रोजाना 300 से 400 मरीज देखे जा रहे थे
विज्ञापन
corona virus - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान टॉकीज स्थित निजी अस्पताल से अब तक 20 संक्रमित हो चुके हैं। यहां से यह मर्ज देहात तक पहुंच चुका है। यह गिनती और बढ़ सकती है क्योंकि यहां रोजाना 300 से 400 मरीज देखे जा रहे थे। यहां का स्टाफ दूसरे अस्पतालों में जा रहा था। दूसरे अस्पतालों से डॉक्टर यहां बुलाए जाते थे।
विज्ञापन


सोमवार को मिले 12 संक्रमितों में से नौ इस अस्पताल से ही निकले हैं। इससे पहले 11 और मिल चुके हैं। 20 में चार फिरोजाबाद के हैं। अस्पताल में हाथरस, अलीगढ़ और फिरोजाबाद से भी मरीज आते थे। इनके नाम पते तो दूर प्रशासन के पास इनकी संख्या तक नहीं है। इन सभी के सैंपल होने तक खतरा लगातार बना रहेगा। यहां उपचार कराने वाले आगरा देहात में भी बड़ी संख्या में लोग हैं। स्टाफ में भी कई लोग देहात से आते हैं।

यहां भर्ती रहे मरीज को सात दिन पहले मथुरा के नयति अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। उसके संक्रमित मिलने की रिपोर्ट वहां से आई। यह तय हो गया कि अस्पताल पर सील लगेगी। इस कारण यहां भर्ती मरीजों को अस्पताल में डिस्चार्ज कर दिया गया। वे अन्य लोगों के संपर्क में आ गए। अब वे भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अस्पताल को सील करने के बाद क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। स्टाफ को यहीं पर रखा गया है।
विज्ञापन

नर्स की तीन पीढ़ियों में संक्रमण, आठ पॉजिटिव
नगला पदी निवासी नर्स की तीन पीढ़ियों में संक्रमण हो गया है। वह इसी अस्पताल में काम करती है। नर्स के पति, सास और बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। उसकी बहन की शादी उसके देवर से हुई है। संक्रमितों में दो देवर, बहन भी शामिल हैं।

परिवार के तीन बच्चे हैं जिनमें दो की उम्र 16-16 और एक की 14 साल है। पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया है। नगला पदी में पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी की जा रही है।

नगला पदी घनी आबादी वाला इलाका है। स्टाफ के सात लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। कुल 47 सैंपल लिए गए थे। अब स्टाफ के अन्य लोगों के परिवारों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। नर्स के घर के आसपास के घरों के लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। सभी हिदायत दी गई है कि वे बाहर झांके भी नहीं।
 

इसी अस्पताल से बाह तक पहुंचा संक्रमण

आगरा के निजी अस्पताल से इलाज कराने वाली बाह की 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। उस मोहल्ले को प्रशासन ने सील कर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। पूरे कस्बे को सैनिटाइज किया जाएगा।

महिला ने दो अप्रैल से छह अप्रैल तक भगवान टॉकीज स्थित इसी अस्पताल में अपना इलाज कराया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इसमें महिला पॉजिटिव निकली। उसके संपर्क में आने वाले लोगों तलाश शुरू कर दी है। अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि संपर्क में आने वाले लोगों को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस के द्वारा रसद पहुंचाने की सलाह
बाह कस्बे की महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सोशल मीडिया पर लोगों को अलर्ट करने की पोस्ट की बाढ़ आ गई है। देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसएसपी को पुलिस के माध्यम से जरूरतमदों तक मदद पहुंचाने और स्वयं सेवी संस्थाओं को पुलिस तक राहत पहुंचाने की व्यवस्था का सुझाव दिया है।
 
विज्ञापन

यूं हुई शुरुआत: ढोली खार की महिला के उपचार से फैला संक्रमण

ढोली खार की 65 वर्षीय महिला किडनी की बीमारी का उपचार कराने के लिए यहां भर्ती हुई थी। उनकी तीमारदारी में बड़ी संख्या में लोग आए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मथुरा के नयति हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। वह पारस हॉस्पिटल में चार दिन भर्ती रहीं।

इस दौरान अस्पताल का पूरा स्टाफ आता रहा। यहां रोजाना 250 से 300 मरीज आते रहे। स्टाफ अन्य जगह भी जाता रहा। महिला में संक्रमण मिलने के बाद जांच शुरू हुई तो अब तक 20 मामले सामने आ गए। महिला का उपचार अभी भी नयति हॉस्पिटल में ही चल रहा है।

डॉक्टर की ओपीडी बंद कराई, मरीजों का ब्योरा तलब
भगवान टॉकीज स्थित अस्पताल में इलाज कराने वाली महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद बाह में महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर के यहां एसडीएम बाह अब्दुल बासित, अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह टीम के साथ पहुंचे।

उन्होंने डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से ओपीडी बंद करने की हिदायत दी। इसके साथ ही अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों का ब्योरा तलब किया है। हालांकि डॉक्टर ने टीम को ओपीडी पहले से ही बंद होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें