फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: मैनपुरी में जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित, गर्भवती पत्नी समेत परिजन क्वारंटीन

Sat, 25 Apr 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मैनपुरी में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के जूनियर डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको भोगांव स्थित लेवन वन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके परिजनों के सैंपल लिए गए हैं। 
विज्ञापन


कस्बा करहल निवासी युवक एसएन (सरोजनी नायडू) मेडिकल कॉलेज आगरा में जूनियर रेजीडेंट के रूप में कार्यरत है। लॉकडाउन के बीच वह करहल से आगरा अपडाउन कर रहे थे। डॉक्टर आगरा से 18 अप्रैल को करहल आए। 

इस बीच उनकी तबियत बिगड़ गई। 20 अप्रैल को भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में डॉक्टर ने पहुंचकर कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया। चिकित्सकों की टीम ने सैंपल लेने के साथ ही जूनियर डॉक्टर को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज सैफई से 55 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 54 लोग तो निगेटिव निकले जबकि जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। 

परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे

संक्रमित डॉक्टर की आठ माह की गर्भवती पत्नी, मां, चाची व साले को भी जिला प्रशासन ने भोगांव स्थित क्वारंटीन कर दिया है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। करहल में एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मेडिकल स्टाफ के भी सैंपल लिए गए

करहल निवासी जूनियर डॉक्टर 20 अप्रैल को क्वारंटीन सेंटर में सीधे स्टाफ से जाकर स्टाफ रूम में मिला था। डॉक्टर की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को जिस स्टाफ से ये डॉक्टर मिला था उन दो लोगों के भी सैंपल लिए गए। स्टाफ को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

22 के सैंपल जांच के लिए भेजे

क्वारंटीन हाउस में एक बार फिर लोगों की संख्या बढ़ने लगी है। क्वारंटीन हाउस से शुक्रवार को 22 और सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेज गए हैं। इनमें चार करहल निवासी डॉक्टर के परिजन शामिल हैं। जिले में अभी तक 539 के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें 355 की निगेटिव हैं और 184 रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

तीन जमाती हुए ठीक 

उधर, जिले के लिए राहत की बात यह है कि तीन जमाती ठीक हो गए हैं। उनकी तीसरी और चौथी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शामली के तीनों जमातियों की लगातार तीसरी व चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

चिकित्सकों की राय के बाद जल्द ही इन जमातियों को आइसोलेशन वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसी के साथ जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर पांच रह गई है। इनमें तीन करहल, एक कुरावली व एक मैनपुरी शहर का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें