फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल अधीक्षक, जेलर की पत्नी भी संक्रमित, केंद्रीय कारागार में 27 का हुआ कोरोना टेस्ट

Sun, 18 Oct 2020 10:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शनिवार को केंद्रीय जेल में जेलर, डिप्टी जेलर और चार बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जेलर और डिप्टी जेलर को होम क्वारंटीन
किया गया है। बंदियों को विशेष बैरक में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय जेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा केंद्रीय जेल के वरिष्ठ अधीक्षक और जेलर की पत्नी भी संक्रमित हो गई हैं। शुक्रवार को चार जेलर-डिप्टी जेलर और चार बंदी संक्रमित मिल चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और दो निजी डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फतेहपुर सीकरी थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी और एसएन कॉलेज का वार्ड ब्वाय भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन


दयालबाग के कृष्णा बाग में एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत दयालबाग में चार मरीज मिले हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी खंदारी में भी एक ही परिवार में दो लोगों को कोरोना हुआ है। नेहरू नगर, ईदगाह, बलकेश्वर, बाबरपुर रोड सिकंदरा, स्टेशन रोड, ट्रांस यमुना कॉलोनी, मारुति एंक्लेव, सिकंदरा, दहतौरा, घटिया, कागारौल, राणाप्रताप कॉलोनी, शास्त्रीपुरम और सुभाष नगर कॉलोनी में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।

केंद्रीय जेल में 27 का कोरोना टेस्ट 

केंद्रीय जेल में जेलर समेत छह के कोरोना संक्रमित आने के बाद नौ जेलकर्मियों और 18 बंदियों समेत 27 का कोरोना टेस्ट किया गया है। शनिवार को केंद्रीय जेल में जेलर, डिप्टी जेलर और चार बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जेलर और डिप्टी जेलर को होम क्वारंटीन किया गया है। बंदियों को विशेष बैरक में आइसोलेट किया गया है। अधिकारियों और बंदियों के संपर्क में आए नौ बंदीरक्षकों और 18 बंदियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। इनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीकरी थाने का फॉलोअर, एक महिला संक्रमित
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की जा रही है जांच में सीकरी थाने का फॉलोअर और एक गांव की गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकेश चौधरी ने बताया कि शनिवार को 56 लोगों की जांच की गई थी। फालोअर को आइसोलेशन सेंटर और महिला को घर में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें