फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: त्योहार पर घटी सैंपलिंग, 48 घंटे में मरीजों का 'शतक'

Mon, 16 Nov 2020 12:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गुरुवार-12 नवंबर को - 2822 की जांच- 68 नए मरीज
  • शुक्रवार- 13 नवंबर को- 3532 की जांच- 83 नए मरीज
  • शनिवार- 14 नवंबर को- 2129 की जांच- 63 नए मरीज
  • रविवार - 15 नवंबर को 1430 की जांच में- 42 नए मरीज
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहार पर कोरोना की जांच आधी घटने से मरीजों की संख्या भी घट गई। रविवार को 42 नए मरीज मिले हैं। 1,430 लोगों की जांच की गई। मृत्यु किसी की दर्ज नहीं की गई है। जनपद में अब तक कुल 156 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 8190 पहुंच गया है।
विज्ञापन


पांच से 15 नवंबर तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है। त्योहार पर एक तरफ संक्रमण को लेकर सतर्कता में कमी आई दूसरी तरफ जांच भी घट गई। दिवाली से 48 घंटे पहले गुरुवार व शुक्रवार को 6,354 लोगों की जांच की गई थी। इनमें 151 नए मरीज मिले थे, दो की मृत्यु हुई थी। जबकि दिवाली पर शनिवार और रविवार को 3559 मरीजों की जांच हो सकी। 105 नए मरीज मिले, एक मरीज की मृत्यु हो गई। इनमें रविवार को 42 नए मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 8190 है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 555 है।

चार दिन में जांच व मरीजों का ग्राफ
गुरुवार-12 नवंबर को - 2822 की जांच- 68 नए मरीज

शुक्रवार- 13 नवंबर को- 3532 की जांच- 83 नए मरीज

शनिवार- 14 नवंबर को- 2129 की जांच- 63 नए मरीज

रविवार - 15 नवंबर को 1430 की जांच में- 42 नए मरीज

ये भी पढ़ें- चांदी और जूता कारखाना में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन


गंभीर हालत में पहुंच रहे अस्पताल
मौसम में आए बदलाव से संक्रमण बढ़ रहा है। लक्षण आने पर लोग तत्काल जांच के लिए नहीं पहुंच रहे इस कारण स्थिति गंभीर रूप अख्तियार कर लेती है। पिछले दस दिनों में आठ मरीजों की मौत में ऐसे ही हालात सामने आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है गंभीर स्थिति होने पर मरीज तत्काल जांच कराएं। संक्रमण को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतें। निजी अस्पतालों में भी संदिग्ध रोगी स्वयं मुफ्त जांच करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें